गोंदिया. शहर पुलिस ने अलग-अलग जगह पर चल रहे जुएं अड्डे पर छापामार कार्रवाई कर 27 जुआरियों को गिरफ्तार किया है. दोनों कार्रवाई में कुल 4 लाख 7 हजार 870 रु. का माल जब्त किया गया है.
पोला-मारबत का त्योहार होने के कारण शहर थाने के पुलिस निरीक्षक किशोर पर्वते के मार्गदर्शन में पुलिस टीम गश्त पर थी. इसी बीच छोटा गोंदिया परिसर में स्थित कुमित तिवारी के विडीओ गेम पार्लर में जुआ चलने की जानकारी मिली. पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी विश्वनाथ तिवारी, कुमित तिवारी, विजय रहांगडाले, स्वामी बाहे, निलेश कोसरकर, प्रकाश मेश्राम, आशिष बागडे, दिनेश बनकर, विलास कानस्कर, शुभम बरडे, लक्ष्मण वटी, राहुल चव्हाण, गौरीशंकर ब्राह्मणकर, इरफान शेख, रंजित डोंगरवार, निलेश चव्हाण, राजकुमार भांडारकर, विकास नेवारे, संजय पारधी, राजेश शर्मा, तानु कटरे, दीपक भगत, दीपक बिलोने रंगेहाथ पकड़ा. उनके पास से 13 मोबाइल, तीन टेबल, 9 विडीओ गेम पार्लर मशीन, 18 प्लास्टिक खुर्ची, तासपत्ति, 15 हजार 760 रु. नकद ऐसा कुल 2 लाख 51 हजार 420 रु. का माल जब्त किया. इसी तरह दूसरी कार्रवाई इंदिरा नगर चुटिया में की गई. जहां से चुटिया निवासी नितीन बरेये (38), आमगांव निवासी सुरेंद्र मेश्राम (46), चुटिया निवासी जितेंद्र रनगिरे (30), नंगपुरा मुर्री निवासी आकाश उके (21) को रंगेहाथ पकड़ा गया. उनके पास से 3400 रु. नकद, तासपत्ति, 4 मोबाइल, 2 मोटरसाइकिल ऐसा कुल 1 लाख 56 हजार 450 रु. का माल जब्त किया गया. आरोपियों के खिलाफ शहर थाने में मामला दर्ज किया गया है. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे, अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद झा के निर्देश पर उपविभागीय पुलिस अधिकारी रोहिणी बानकर, पुलिस निरीक्षक किशोर पर्वते के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक विजय गराड, पुलिस उपनिरीक्षक मंगेश वानखडे, सहायक पुलिस उपनिरीक्षक मिताराम गणवीर, हवलदार आनंद धुवारे, सिपाही लेविस घरत, सुनील कापसे, अमित पवार, सनोज सपाटे, प्रवीण कन्सरे, विक्रम पंच तथा पुलिस उपनिरीक्षक चन्नावार, हवलदार उइके, शेंडे, लोंदासे, भेंडारकर, सिपाही रहांगडाले, बिसेन, पवार, कनोजिया ने की.
27 जुआरियों को रंगेहाथ पकड़ा, 4.7 लाख रु. का माल जब्त
RELATED ARTICLES






