5 को पूर्व पालकमंत्री डॉ.परिणय फुके के जन्मदिवस पर लाखनी में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

0
212

स्वास्थ्य जांच, रक्तदान शिविर, वृद्धाश्रम एवं दिव्यांगशाला में साहित्य वितरण

भंडारा: राज्य के पूर्व मंत्री एवं भंडारा-गोंदिया जिले के पूर्व पालकमंत्री डॉ. परिणय फुके के 5 जनवरी को जन्मदिवस के उपलक्ष्य में लाखनी में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गए है। श्री फुके का ये 43वां जन्मदिवस है। इस वर्ष वे अपना जन्मदिवस लाखनी स्थित निवास स्थान पर मनाएंगे। वे लाखनी निवास स्थान पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक शुभकामनाएं प्राप्त करने हेतु उपस्थित रहेंगे।

उनके जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर लक्ष हॉस्पिटल व फुके फैन्स क्लब भंडारा जिला द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर, रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन गुरुकुल आयटीआय का पटांगन, कृऊबास के सामने, नेशनल हाइवे रोड, लाखनी में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया गया है। वही वृद्धाश्रम एवं दिव्यांगशाला में साहित्य वितरण, फल वितरण आदि कार्यक्रम भी आयोजित किये गए है। इसके अलावा गोंदिया शहर में जरूरतमंद मरीजों को कंबल व फल वितरण सहित दोनों जिलों में डॉ. परिणय फुके मित्र परिवार व भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किये गए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here