मोबाइल चोर को रेलवे पुलिस ने किया अरेस्ट

0
356

गोंदिया. ट्रेन में सो रहे यात्री का मोबाइल फोन चुराने वाले चोर को रेलवे पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उसने एक अगस्त की सुबह तीन बजे मोबाइल फोन चोरी किया था.
युवक टाटानगर ट्रेन के जनरल कोच में कामठी से गोंदिया तक यात्रा कर रहे था. सुबह होने के कारण जब वह सो रहा था तो आरोपी सलमान (गूंगा) नरेश शर्मा ने मौका पाकर उसका 16 हजार 500 रु. कीमत का मोबाइल चोरी कर लिया. साथ ही सलमान प्लेटफॉर्म क्र. 2 के सामने एक बेंच पर बैठा था. जब युवा यात्री ने मोबाइल फोन चोरी होने की सूचना पुलिस को दी तो पुलिस ने शक के आधार पर सलमान को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ की और उसने चोरी की बात कबूल कर ली. पुलिस ने उसके पास से चोरी का एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है. यह कार्रवाई रेलवे अपराध प्रकटीकरण शाखा के हवलदार प्रशांत उजवने, कुणाल गिरनातवार, गिरीश शेंदरे, चंद्रकांत भोयर ने की है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here