देवरी वन क्षेत्र में फांसे लगाकर शिकार करने वाला गिरफ्तार

0
299

गोंदिया. वन परिक्षेत्र कार्यालय दक्षिण देवरी के कर्मचारी डब्ल्यूटीआई के वन्यजीव अपराध नियंत्रण विभाग के कर्मचारियों के साथ कोसबी उपक्षेत्र के संरक्षित वन कक्ष क्र. 603 के वन व खेत परिसर में गश्त कर रहे थे. इसी बीच वहां खेत में वन्यजीव के शिकार के उद्देश्य से तार के फांसे झोपड़ी में रखे हुए दिखाई दिए. तब वन अधकारियों ने कोसबी निवासी आरोपी बारसाय हगरू काटेंगा (50) के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया. उसे न्यायालय देवरी के समक्ष पेश किया गया. न्यायालय ने उक्त मामले में आरोपी को जमानत दे दी है. वन अधिकारियों ने आरोपी के पास से तार के फांसे जब्त किए. यह कार्रवाई उपवन संरक्षक प्रमोदकुमार पंचभाई के मार्गदर्शन व सहायक वनसंरक्षक योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में वन परिक्षेत्र अधिकारी दक्षिण देवरी बंडू नानाजी चिडे, क्षेत्र सहायक एच.एस. गोस्वामी, डी.एच. बिसेन, वनरक्षक बी.टी. रहांगडाले, आर.आर. भीवगडे, बी.एस. खुडशाम, के.झेड. बिजेवार, आर.जी. थोरले, कृणाल मुलतानी ने की.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here