पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल के हस्ते सब्जी मंडी स्थित श्री शीतला माता-श्री नृसिंह मंदिर के जीर्णोध्दार कार्य का शुभारंभ
गोंदया. गोंदिया शहर सब्जी मंडी स्थित श्री शीतला माता एवंम श्री नृसिंह मंदिर के जीर्णोध्दार हेतु पुर्व विधायक
गोपालदास अग्रवाल ने 20 लाख रू. की निधी आवंटित करायी। आज (26) उनके हस्ते मंदिर परिसर में जीर्णोध्दार कार्य का शुभारंभ, पं. जुगलकिशोरजी शर्मा (वारासिवनी), पं. दिनेशकुमार बिहारीलालजी शर्मा, पुर्व नप उपाध्यक्ष राकेश ठाकुर, पुर्व नप सभापती शकीलभाई मंसूरी, पुर्व नप पार्षद क्रांती जायसवाल, नप पार्षद श्वेता महेंद्र पुरोहित, राजकुमारजी तिवारी, अशोक चौधारी, शहर भाजपा अध्यक्ष अमित झा, प्रेमलता कचरूलाल शर्मा, ओमप्रकाश राधावल्लभजी मुंदडा, तुलसीराम खंडेलवाल, रमेशचंद्र जोशी, राजेश जगदीशप्रसाद अग्रवाल, केदारनाथजी चौरसिया की प्रमुख उपस्थिती में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की प्रस्तावना श्री राजकुमारजी तिवारी ने रखते हुए कहा कि, पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल इसी परिसर के निवासी और हम सबके पारिवारीक सदस्य है और बचपन से ही उनकी आस्था इस मंदिर से जुडी हुई है। मंदिर में विवाह उपरांत कुआ पुजन के लिये आने का रिवाज है, लेकिन सब्जी मंडी होने और मंदिर के काफी प्राचीन होने के कारण धीरे-धीरे यहां की व्यवस्था कुछ गडबडा गई थी, लेकिन हर्ष की बात है कि, गोपाल भैया में मंदिर के जीर्णोध्दार हेतु शासन से 20 लाख रूपये की राशी स्वीकृत करायी है, जिससे मंदिर का जीर्णोध्दार कार्य का आज यहां शुभारंभ हो चुका है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुर्व विधायक ने कहा कि, मंदिर आध्यात्मिक ऊर्जा के केन्द्र है, जहां से हम सभी को लोकहित के अच्छे कार्य करने की प्रेरणा और शक्ती मिलती है। गोंदिया शहर के मंदिरों के जीर्णोध्दार हेतु हमने प्रयत्न किये और हर्ष की बात है कि, माता राणी के आशिर्वाद से 5 करोड रू. की निधी हम स्वीकृत कराने में सफल रहे, जिससे श्री रामदेवबाबा मंदिर के भव्य गुंबज, श्री दुर्गा मंदिर में सोलर बिजी प्लांट स्थापना, श्री झिरीया मंदिर का नवनिर्माण, मनोहर चौक स्थित शिव मंदिर का सौंदर्याकरण, ग्राम नागरा स्थित प्राचीन शिव मंदिर का सौंदर्याकण सहित अनेकों मंदिरों का जीर्णोध्दार-नवनिर्माण किया जा रहा है। उक्त निधी से श्रीकृष्ण गौरक्षण सभा की पिंडकेपार गौशाला को भी हमने प्रयत्न कर 30 लाख रू. की स्वीकृत करायी है। पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल ने आगे कहा कि, माता राणी की कृपा से विगत वर्षों में हमने गोंदिया शहर के हर नागरीक को शहर सुविधा उपलब्ध कराने के प्रयत्न किये। नविन रेल्वे उडानपुल और बायपास मार्ग बनाया, वहीं शासकीय मेडीकल कॉलेज, ANM- GNM नर्सिंग कॉलेज, शासकय पॉलीटेक्नीक कॉलेज जैसे संस्थान लाये। प्रशासन को चुस्त-दुरूस्त करने के लिये जयस्तंभ चौक पर भव्य प्रशासकीय इमारत निर्मित कर, किराये की इमारतों में दुर-दुर अलग-अलग जगह चल रहे सभी शासकीय कार्यालयों को एक स्थान पर लाकर जहां शासकीय कार्यप्रणाली को तेज किया, वहीं आम नागरीक को भी कुछ राहत देने में हम सफल रहे। जल्द ही राज्य में विधानसभा के चुनाव होने है और सबने आशिर्वाद दिया तो भविष्य में इस गोंदिया शहर के विकास में और अनेकों मिल के पत्थर हम जरूर जोडेंगे, पैसे उदगार पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल ने व्यक्त किये।
प्रमुख रूप से सुरेशकुमार शंकरलाल अग्रवाल, मोहन प्रहलादरायजी खंडेलवाल, कैलाशचंद्रजी थरड, किरणकुमारजी मूंदड़ा, बल्लभदासजी मूंदड़ा, सतीश राधेश्यामजी खंडेलवाल, नरेशजी बांग, सुखदेवजी अग्रवाल (सेडू भैया), मनोज सीतारामजी खंडेलवाल, दीपक मदनलालजी अग्रवाल, सुभाष असाटी, रमेशचंद्रजी सोनी, हरेंद्र रमनजी मेठी, पीयूषजी गोयल, नरेशजी गुप्ता, अशोकभाऊ पटले, अनिल जैन, राजेंद्रजी असाटी, शंकर रामनारायणजी अग्रवाल, मनोहर लालजी मूंदड़ा, राजकुमार राधेश्यामजी खंडेलवाल, अमरचंद्रजी अग्रवाल, विजय शर्मा, रमेश मदनलालजी श्रुति, गोपी किशनजी मूंदड़ा, नंदकिशोरजी अग्रवाल (लोहे वाले), सुशील सिंघानिया, प्रदीप सिंघानिया, नीरज अग्रवाल, कमल पुरोहित, आशीष खंडेलवाल, राजकुमार तिवारी, कृष्णा लिल्हारे, राजु अग्रवाल, राजु खंडेलवाल व वॉर्डवासी उपस्थित थे।
मंदिर आध्यात्मिक ऊर्जा के केन्द्र है : पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल
RELATED ARTICLES






