गोंदिया. महाराष्ट्र राज्य ग्राम पंचायत कर्मचारी महासंघ (गोंदिया तालुका) के नेतृत्व में तालुका के ग्राम पंचायत कर्मचारियों ने आज नेहरू चौक गोंदिया से एक मोर्चा निकालकर प्रदर्शन किया महासंघ के राज्य कार्याध्यक्ष मिलिंद गणवीर, आयटक जिला सचिव रामचंद्र पाटील, तालुकाध्यक्ष देवेंद्र मेश्राम, सचिव विनोद शहारे, कार्याध्यक्ष महेंद्र कटरे के नेतृत्व के नेतृत्व में हुए आंदोलन की प्रमुख मांगो का निवेदन सहायक गट विकास अधिकारी श्री गावड़ ने मोर्चे के शमक्ष स्वीकार किया और वरिष्ठों को भेजने का आश्वासन दिया।
सरकार की नीति के अनुसार राज्य में ग्राम पंचायत कर्मचारियों के वेतन पर मिलने वाली सब्सिडी का सरकारी हिस्सा पंचायत राज ग्राम स्वराज्य अभियान पुणे के माध्यम से कर्मचारियों के बैंक खाते में जमा किया जा रहा था, लेकिन कुछ तकनीकी कठिनाइयों के कारण यह जिला परिषद के द्वारा अदा की जायेगी तथा निधी भी उपलब्ध करा दि गई हैं और सरकार की ओर से स्पष्ट निर्देश है कि इस अनुदान दर का भुगतान माह के 10 दिनों के अंदर किया जाये इस हेतू उप मुख्य कार्यकारी अधिकारीको दिनांक 12/08/2024 को प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर चर्चा की गयी तथा 14 अगस्त तक वेतन अनुदान भुगतान करने का आश्वासन प्राप्त हुआ, परन्तु वेतन प्राप्त नहीं हुआ फिर दि.22/08/2024 को महासंघ ने माननीय उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी को ज्ञापन दिया लेकिन अभी तक वेतन नहीं मिला है।
इसलिए जिला परिषद को सभी कर्मचारियों के खाते में बिना टैक्स वसूली की शर्त के अप्रैल से जून 2024 के तीन माह का वेतन बकाया किये जाने, भविष्य निधि राशि जमा करने,ग्राम पंचायत सरकार के हिस्से से वेतन और भविष्य निधि का नियमित भुगतान, आरजीएस द्वारा ईआरपी सिस्टमसेही वेतन अदा करने, 19 महीने के वेतन फर्क की राशी क तत्काल जमा करने का आदी का ज्ञापन सौपा गया. तथा इन्ही मांगो को लेकर दि. 09/08/2024 गोंदिया जिला परिषद पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसमे बड़ी संख्या में लोगों को इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की गई , आंदोलन में मुख्य रूप से भाऊलाल कटंगकर, दीप्ति राणे, सहेशराम माहुले, जगदीश ठाकरे, मोहन डोंगरे, माणिकचंद उके, यशवंत दमाहे श्याम कटरे, मुकेश बिसेन, राजेश भोकासे, रवि जमरे, संजय कावरे, ताराचंद बावनकर, अमोल घासले, सुनंदा दहिकर, रेखा सरनागत, कल्पना कुंभलकर सहित अन्य कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
ग्राम पंचायत कर्मचारियों का पंचायत समिति पर मोर्चा
RELATED ARTICLES






