Thursday, April 30, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedबाबासाहेब के पुण्याई से लोगों की सेवा करने का मौका मिला :...

बाबासाहेब के पुण्याई से लोगों की सेवा करने का मौका मिला : विधायक विनोद अग्रवाल

विधायक विनोद अग्रवाल के प्रयत्नों से मंजूर “तीर्थक्षेत्र भीमघाट” में १ करोड़ रूपये के विकासकामो का भूमिपूजन संपन्न
गोंदिया:- गोंदिया शहर में स्थित भीमघाट परिसर तीर्थक्षेत्र में करोड़ो रूपये के स्वीकृत विकास कार्यों का भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया था इस अवसर पर विधायक विनोद अग्रवाल ने भूमिपूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर भीमघाट क्षेत्र में बाबासाहेब के स्मारक के चरणों में शीश झुकाकर भूमिपूजन कार्यक्रम का शुभारम्भ किया और भूमिपूजन के कार्यक्रम के दरम्यान उन्होंने कहा की बाबासाहेब की पुण्याई है की मुझे जनता की सेवा करने का अवसर मिला और जनता की सेवा करने का मौका मिला इसके लिए मैं जनता का आभार भी व्यक्त करता हूँ। कार्यक्रम के दौरान विधायक विनोद अग्रवाल ने कहा कि इस 5 साल के कार्यकाल में जनता ने मुझे जनता का विधायक कहकर संबोधित किया और मैं हमेशा इस शब्द पर खरा उतरने का प्रयास कर रहा हूं ऐसा विधायक विनोद अग्रवाल ने कार्यक्रम में कहा.
विधायक विनोद अग्रवाल ने अपने 5 साल के कार्यकाल में लोगों की सामाजिक समस्या और बुनियादी तौर पर समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का काम किया है, आनेवाले समय में वे बड़े कार्यों को प्राथमिकता देकर कार्य प्रगति की शुरुआत करेंगे. क्षेत्र में कई बौद्ध विहार, सामाजिक भवनों का सौंदर्यीकरण और सुदृढ़ीकरण, क्षेत्र में गट्टू, स्ट्रीट लाइट, पुस्तकालय स्मारक का निर्माण, दलित बस्तियों में सड़कों का निर्माण, पेयजल की व्यवस्था आदि उन्होंने कार्य किए है और अपने संबोधन में सभी को आश्वासन दिया कि उनके प्रयास जनता की सेवा के लिए सदैव जारी रहेंगे. कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक विनोद अग्रवाल, पूर्व नपा गटनेता घनश्याम पानतवने, अमित भालेराव, जिप सदस्य दिपाताई चंद्रिकापुरे, पूर्व नपा उपाध्यक्ष हर्षपाल रंगारी, प.स.सदस्य मीनाक्षी बारलिंगे, विनीत शहारे, कुंदाताई पंचबुद्धे, दाराभाऊ बैरीसाल, विष्णूभाऊ नागरीकर, माजी नगरसेवक विजय रगडे, गुड्डूभाऊ बिसेन, हेमंत पंधरे,संतोष पटले, विवेक मिश्रा, अनिल शरणागत, प्रकाश टेंभरे, श्याम चौरे एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments