डॉ. आंबेडकर जयंती निमीत्त आयोजित मोटरसायकल रैली का कॉग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत
गोंदिया. डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के जयंती पर्व पर युवा कार्यकर्ताओं द्वारा शहर में भव्य मोटरसाइकिल रैली आयोजित हुई. इस अवसर पर प्रफुल गोपालदास अग्रवाल एवं कॉग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्थानिय मामा चौक पर मोटरसायकल रैली का भव्य स्वागत एवं डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर का अभिवादन किया.
इस अवसर पर उपस्थितों को संबोधित करते हुए प्रफुल गोपालदास अग्रवाल ने कहा कि, डॉ. बाबासाहेब ने देश और दुनिया को समता का मंत्र दिया और आज उनकी राह पर चलते हुए हिन्दुस्तान का हर युवा निश्चित रुप से विकास की ओर आगे बढ़ रहा है. डॉ. बाबासाहेब के नाम में अपार ऊर्जा समाई है और उनके नाम के उद्घोष के साथ हर युवा और भी अधिक ऊर्जावान महसुस करता है. इस अवसर पर प्रफुल ने बाबासाहेब की पावन जयंती के अवसर पर संपुर्ण विश्व में फैले उनके करोड़ों अनुयायियों को गोंदिया जिला कॉग्रेस कमेटी, गोंदिया नगर परिषद एवं पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल की ओर से शुभकानाएं दी. प्रमुख रुप से अशोक (गप्पु) गुप्ता, मनोज पटनायक, नगर परिषद गटनेता राकेश ठाकुर, सभापती पिंटू माने, नगरसेवक अमर रंगारी, संजु माने, बाबा बागडे, कृषी उत्पन्न बाजार समिती उपसभापती राजकुमार (पप्पू भाऊ) पटले, श्रीकांत चांदुरकर, गोल्डी गावंडे, सहित सभी मित्र परिवार उपस्थित थे.
डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के नाम में ही समाई अपार ऊर्जा : प्रफुल गोपालदास अग्रवाल
RELATED ARTICLES






