अवैध मवेशियों सहित 5.75 लाख का माल जब्त

0
176

गोंदिया. देवरी तहसील के फुटाना-बोरगांव बाजार-नकटी मार्ग पर तीन मवेशियों को पिकअप वाहन में अवैध रुप से ले जाते हुए चिचगढ़ पुलिस ने 25 अप्रैल के सुबह 4 बजे पकड़ा. इस कार्रवाई में कुल 5 लाख 75 हजार रु. का माल जब्त किया गया. फुटाना-बोरगांव बा.-नकटी मार्ग पर गश्त कर रहे पुलिस कर्मचारियों को पिकअप वाहन क्र. एमएच 26 – एए 7869 तेज गति से जाते हुए दिखाई दिया. वाहन को रोकने का आदेश देने पर वह नहीं रुका. आखिरकार पुलिस ने पीछा कर वाहन को पकड़ लिया. पुलिस ने तीन मवेशियों व वाहन ऐसा कुल 5 लाख 75 हजार रु. का माल जब्त किया. यह कार्रवाई पुलिस निरीक्षक हेगडकर के मार्गदर्शन में की गई.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here