आदिवासी नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, आरोपी फरार

0
375

गोंदिया. जिले के देवरी में एक हॉस्टल में रहने वाली आदिवासी नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ की गंभीर घटना सामने आई है. इस मामले में 60 वर्षीय आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. वहीं आरोपी फरार बताया जा रहा है.
जानकारी के अनुसार, पीड़ित लड़की नाबालिग है और वह देवरी के श्रीमती कमलादेवी स्वरूपचंद जैन कन्या कनिष्ठ महाविद्यालय में पढ़ती है, जबकि के.एस. जैन छात्रावास में रहती है. 24 अप्रैल को शाम करीब 5 से 6 बजे के बीच देवरी निवासी आरोपी सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक काशीनाथ शहारे (60) ने अपनी पत्नी की साड़ी प्रेस करने के बहाने पीड़िता को एक कमरे में ले गया और उसके साथ छेड़छाड़ की. साथ ही पैसे का लालच देकर उस पर दबाव बनाने की कोशिश की. शहारे की पत्नी यहां वार्डन बताई जा रही है. फिर्यादी की शिकायत पर देवरी पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here