गोंदिया. शहर थाने के टीम गश्त कर रही थी. इसी दौरान मिली जानकारी के आधार पर मोटरसाइकिल चोर आसोली निवासी सुरेश भिवा नेवारे (36) को दो मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया. इस कार्रवाई में पुलिस ने कुल 1 लाख 10 हजार रु. का माल जब्त किया है.
जानकारी के अनुसार, वसतीगृह, गंगाबाई अस्पताल निवासी फिर्यादी पवन ओमकारलाल धाकड की मोटरसाइकिल क्र. आरजे 09 – एनएस 3423 केटीएस अस्पताल के परिसर से चोरी हो गई थी. जिसकी शिकायत शहर थाने में की गई थी. पुलिस निरीक्षक किशोर पर्वते के मार्गदर्शन में डी.बी. टीम के पुलिस अंमलदार आरोपी की तलाश के लिए गश्त कर रहे थे. इसी दौरान जानकारी मिली कि आसोली निवासी सुरेश नेवारे ने मोटरसाइकिल चोरी की है. जिस आधार पर उसे हिरासत में लिया गया. उसकी गहनता से पूछताछ करने पर शहर थाना व गंगाझरी थाना परिसर से मोटरसाइकिल चोरी का अपराध कबुल किया. पुलिस ने आरोपी के पास से 80 हजार रु. कीमत की मोटरसाइकिल क्र. आरजे 09 -एनएस 3423 व 30 हजार रु. कीमत की मोटरसाइकिल क्र. एमएच 35 – एएल 0361 ऐसा कुल 1 लाख 10 हजार रु. का माल जब्त किया है. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे, अपर पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे, उपविभागीय पुलिस अधिकारी साहिल झरकर के मार्गदर्शन में शहर थाने के पुलिस निरीक्षक किशोर पर्वते, सहायक फौजदार कवलपालसिंग भाटिया, हवलदार सतिश शेंडे, सुदेश टेंभरे, निशिकांत लोंदासे, दीपक रहांगडाले, सिपाही सुभाष सोनवाने, अशोक रहांगडाले, दिनेश बिसेन, मुकेश रावते, प्रमोद शेंडे, सोनू नागपुरे, अजय बोपचे, कुणाल बारेवार, राकेश बंजारे ने की है.
1 लाख 10 हजार रु. कीमत की दो मोटरसाइकिल सहित आरोपी गिरफ्तार
RELATED ARTICLES






