खतरनाक गैंगस्टर को एक वर्ष के लिए भेजा सेंट्रल जेल, एमपीडीए के तहत कार्रवाई

0
597

गोंदिया. जिलाधीश व जिला दंडाधिकारी प्रजीत नायर ने एमपीडीए के तहत कार्रवाई कर खतरनाक गैंगस्टर वाजपेयी वार्ड निवासी शुभम पुरुषोत्तम हरदिये (25) को एक वर्ष के लिए सेंट्रल जेल अमरावती भेज दिया है.
गोंदिया जिले में कानून व्यवस्था बरकरार रहे, इसलिए पुलिस अधीक्षक निखिल पिंगले, अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद झा ने जिले में सार्वजनिक शांति, कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले अपराधियों के खिलाफ एमपीडीए (महाराष्ट्र खतरनाक गतिविधियों की रोकथाम) अधिनियम के तहत कार्रवाई करने और बढ़ते अपराध दर पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए है. जिसके अनुसार उपविभागीय पुलिस अधिकारी रोहिणी बानकर के मार्गदर्शन में शहर थाने के तहत वाजपेयी वार्ड, गोंदिया निवासी शुभम पुरुषोत्तम हरदिये (25) के खिलाफ एमपीडीए के तहत पुलिस अधीक्षक को प्रस्ताव भेजा गया तथा उक्त एमपीडीए प्रस्ताव रोकथाम सेल द्वारा तैयार कर पुलिस अधीक्षक निखिल पिंगले के माध्यम से जिलाधीश तथा जिला दंडाधिकारी को भेजा गया था. जिला दंडाधिकारी व जिलाधीश प्रजीत नायर ने खतरनाक गैंगस्टर के खिलाफ 5 जुलाई को प्रस्ताव को मंजूरी दे दी. जिसके तहत खतरनाक गैंगस्टर शुभम पुरुषोत्तम हरदिये को 6 जुलाई को एक वर्ष के लिए सेंट्रल जेल अमरावती भेज दिया गया है. यह कार्रवाई वरिष्ठों के निर्देश पर पुलिस निरीक्षक दिनेश लबडे के मार्गदर्शन में रोकथाम सेल की पुलिस उपनिरीक्षक वनिता सायकर, अंमलदार, शहर थाने के पुलिस निरीक्षक चंद्रकांत सूर्यवंशी के नेतृत्व में पुलिस उपनिरीक्षक मंगेश वानखेडे व स्थानीय अपराध टीम के कर्मचारियों ने की.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here