पाठशाला का वार्षिक उत्सव कला-कौशल के प्रदर्शन का उत्तम मंच : विशाल गोपालदास अग्रवाल

0
231

विशाल अग्रवाल के हस्ते जिप उच्च प्राथमिक स्कुल घिवारी में केंद्रिय क्रिडा-वार्षिक स्नेह सम्मेलन का पुरस्कार वितरण संपन्न
गोंदिया. हर छात्र में योग्यता होती है, जिसे प्रशिक्षण देकर विकसित करने का कार्य हमारे शिक्षकगण पाठशाला में करते है और शिक्षकगण जिसप्रकार से छात्रों को घडते है उसी का प्रभाव छात्र की कार्यशैली पर जीवनभर बना रहता है. छात्रों के उत्साहवर्धन हेतु कला का प्रदर्शन सबसे महत्वपूर्ण भाग है. कला के प्रदर्शन से ही प्रशंसा प्राप्त होती है और प्रशंसा से छात्रों में बेहतर प्रदर्शन के लिये उत्साह का निर्माण होता है. प्रति वर्ष हमारी पाठशालाओं में होनेवाले यह वार्षिक क्रिडा सांस्कृतिक उत्सव छात्रों के कला प्रदर्शन हेतु उत्तम मंच है, ऐसे उद्‌गार पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल के प्रतिनिधि स्वरुप, ग्राम घिवारी के जिप स्कुल में आयोजित तीन दिवसीय केन्द्रिय वार्षिक स्नेह सम्मेलन के पुरस्कार वितरण समारोह में पहुँचे विशाल गोपालदास अग्रवाल ने व्यक्त किए.
इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ दिप प्रज्जवलन महापुरुषों के तैलचित्रों को माल्यार्पण कर संपन्न हुआ। स्थानिय पाठशालाओं ने विशेष रुप से तैयार किये गये लेझीम की प्रस्तुती दी. प्रमुख रुप से जिप सदस्य शांताबाई गुणीलाल देशभ्रतार, पंस सदस्य भुवनलाल नागपुरे, ग्राम के सरपंच मंगल सुलाखे, पूर्व सरपंच राजकुमार रणगिरे, अजय हनवते, ग्राम सिवनी के सरपंच ठाकरे, पूर्व पंस सदस्य जगतराय बिसेन, पंस सदस्य शशिताई कटरे, केंद्रप्रमुख निशा बोदले, डॉ. पायल रहांगडाले, पुलिस पाटील राजेश गेडाम, शंकर भगत, राजेश कटरे, शंकुतलाबाई येडे, दिपा मेश्राम, शांताबाई गराडे, बबीता लिल्हारे, सुलोचना गेडाम, सेवकलाल हनवते, सुरेशपुरी बैकुंठी, विवाद मुक्ती समिती अध्यक्ष तेजपाल येडे, शिवलाल फरकुंडे, मनिषा सेवईवार, एच. जी. बावणे, हरिभाऊ खंडरे, पंकज सव्वालाखे, आशिष वैद्य, शेखर गेडाम, ईश्वर मेश्राम, अजय खांडेकर, मोतीलाल लिल्हारे, शामराव लिल्हारे, गोविंदसेठ गराडे, नरेन्द्र सुलाखे, योगेश मस्के, कुसोबा मस्के, सी.एस. वैरागड़े, पी.पी. नरुले, सुरेश आष्टीकर, महेश तिवारी, सुरेश चौरागड़े, मधु मेढे, उके सर, जे. डी. बघेले, माधोराव ठाकरे, बबीता लिल्हारे, सुलोचना गेडाम, सेवकलाल हनवते, सुरेश बैकुंठी, सत्यशिला बोपचे, भाग्यश्री रहांगडाले, रिना कुंडभरे, शारदा भालाधरे, कपिल गेडाम, शैलेश पटले, कल्पना गौतम, बेनेश्वरी ओंकारी, ललेशपुरी बैकुंठी, शिवचंद गौतम, अजय हनवते, ओमकार भगत, तिलकचंद येडे, राजु येडे, एम. आर. ठाकरे, सुरेन्द्र जगणे, गौतम बांते, शंकर ठाकरे, एस.पी. वडीचार, विजय चौधरी, रविन्द्र हनवते सहित ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here