अचानक करंट लगने से लड़की की मौत, नवेगांवबांध की घटना

0
203

गोंदिया. अर्जुनी मोरगांव तहसील के नवेगांवबांध में स्थित अपने किराए के मकान में करंट लगने से अपूर्वा कृष्णा बोरकर की मौत हो गई. सुबह युवती पानी गर्म करने के लिए बाथरूम गई थी. उसने पानी गर्म करने के लिए हीटर चालू कर दिया. इतने में हीटर का करंट लग गया और वह नीचे गिर गई. पड़ोसियों की मदद से उसे ग्रामीण अस्पताल नवेगांवबांध में भेजा गया. इससे पहले कि डाक्टर उसका इलाज करने की कोशिश करते, उसकी मौत हो चुकी थी. इसकी शिकायत नवेगांवबांध थाने में की गई. जांच के बाद युवती का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. उक्त युवती नवेगांवबांध से दो किलोमीटर दूर पांढरवानी रैय्यत में पोस्ट मास्टर के पद पर कार्यरत थी, वह पिछले छह-सात माह से अपने पति क्रिष्णा के साथ रह रही थी. एक-दूसरे से प्यार के चलते उन्होंने प्रेम विवाह किया था. जांच पुलिस उपनिरीक्षक अमोल भोसले, पुलिस निरीक्षक ओमचंद दुनेदार, पुलिस नायक गौरीशंकर कोरे कर रहे हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here