कूलर की मोटर चोरने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 30 हजार रु. का माल जब्त

0
379

गोंदिया. शहर के सिंधी कॉलोनी निवासी फिर्यादी सुनील विरुमल चावला (50) के गौतमनगर स्थित गोदाम से अज्ञात आरोपियों ने 18 इंच के 24 व 1 इंच के 16 ऐसे कुल 40 कूलर के मोटर पंप चोरी किए थे. जिनकी कीमत 52 हजार रु. बताई गई है. फिर्यादी की शिकायत पर शहर पुलिस ने मामला दर्ज किया था. वरिष्ठों के निर्देश पर पुलिस निरीक्षक किशोर पर्वते के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध शाखा के अंमलदार ने मिली जानकारी के आधार पर स्कुलटोली, पिंडकेपार निवासी आरोपी विशाल उर्फ विश्शु संजय चुटे (20) व हेमंत उर्फ पिंटु रनधीर राठोड (19) को हिरासत में लिया. उनकी गहनता से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना अपराध कबुल किया. उनके पास से 30 हजार रु. कीमत के 25 मोटर पंप जब्त किए गए. जांच हवलदार सतीश शेंडे कर रहे है. दोनों आरोपियों को 26 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे, अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद झा, उपविभागीय पुलिस अधिकारी रोहिणी बानकर के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक किशोर पर्वते, हवलदार कवलपालसिंग भाटिया, जागेश्वर उइके, दीपक रहांगडाले, सुदेश टेंभरे, सतिश शेंडे, प्रमोद चव्हाण, निशिकांत लोंदासे, रिना चव्हाण, सिपाही दिनेश बिसेन, सुभाष सोनवाने, अशोक रहांगडाले, मुकेश रावते ने की.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here