दुकान फोड़कर मोबाइल चुराने वाले तीन विधिसंघर्ष लड़के गिरफ्तार, स्थानीय अपराध शाखा की कार्रवाई

0
210

गोंदिया. गोरेगांव तहसील के गिधाड़ी निवासी फिर्यादी आशिष कुकडकर के मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर 3 मोबाइल व सामग्री ऐसे कुल 37 हजार 500 रु. की चोरी की गई थी. जिसकी शिकायत गोरेगांव थाने में की गई थी. वरिष्ठों के निर्देश पर स्थानिय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक दिनेश लबडे के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध शाखा की टीम अज्ञात आरोपियों की तलाश कर रही थी. इसी बीच मिली जानकारी के आधार पर चंद्रपुर जिले के दुर्गापुर नेरी से तीन विधिसंघर्ष लडकों को हिरासत में लिया गया. तीनों आरोपियों के माता-पिता के सामने गहनता से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना जुर्म कबुल किया. उसके पास से 3 मोबाइल ऐसा कुल 35 हजार रु. का माल जब्त किया गया. तीनों विधीसंघर्ष लड़कों को गोरेगांव पुलिस के हवाले किया गया. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे, अपर पुलिस अधिकारी नित्यानंद झा के निर्देश पर पुलिस निरीक्षक दिनेश लबडे के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक शरद सैदाने, अंमलदार विठ्ठल ठाकरे, तुलसी लुटे, हंसराज भांडारकर, खंदारे, दिक्षित दमाहे, धनंजय शेंडे, रोशन येरणे, संजू मारवाडे ने की.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here