लाडले भैया “परिणय फुके” को हजारों लाडली बहनों ने बांधा “प्यार का बंधन’

0
169

भाजपा महिला आघाडी का रक्षाबंधन कार्यक्रम, बहनों ने केक काटा, पुष्पहार पहनाया आरती उतारी
गोंदिया. रक्षाबंधन के उपलक्ष्य पर भाजपा महिला मोर्चा आघाडी द्वारा गोंदिया शहर के पोवार बोर्डिंग सभागृह में आयोजित ‘लाडले भैया परिणय फुके’ के कार्यक्रम में पहली बार ऐसा देखा गया जब बहनों का प्यार हजारों की संख्या में उमड़ पड़ा. पोवार बोर्डिंग के विशाल सभागृह में कक्ष परिसर में महिलाएं ही महिलाएं थी. बहनों के इस प्यार को देख भाई का फर्ज निभाते हुए डा. परिणय फुके ने भी उपहार देकर बहनों के साथ हर कदम पर खड़ा रहने का विश्वास जताया.
उा. परिणय फुके को प्यार का बंधन बांधने बहने आतुर रही. भाई की कलाई पर राखी बांधने कतारबद्ध रही. हर बहन के लिए भाई ने दोनों हाथों को सामने लाकर प्यार का बंधन बंधवाया. जिले भर की हर तहसील से भाजपा महिला आघाडी मोर्चे की बहने उपस्थित रही. डा. परिणय फुके ने सभी बहनों का आशीर्वाद लिया. माताओं के पैर छुए, छोटी नन्ही बहनों से प्यार दुलार किया. डा. परिणय फुके को प्यार का बंधन बांधने भाजपा महिला आघाडी की लाडली बहनों के साथ ही वामा महिला संगठन व अनेक सामाजिक संगठन की लाडली बहनें भी उपस्थित रही. हर समाजवर्ग की बहनों को प्यार का बंधन बांधते हुए देखा गया. बहनों ने केक काटा, पुष्पहार पहनाया और प्यारे भैया की आरती कर पूजन भी किया. सफलतार्थ भाजपा महिला पदाधिकारियों, कार्यकर्ता व लाडली बहनों की हजारों की संख्या में उपस्थिति रही.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here