गोंदिया. शहर के गोंदिया-ढाकणी मार्ग पर रेल्वे चौकी के पास लूटने के प्रयास में श्रीनगर निवासी आरोपी राहुल जसवानी के साथ अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था. इस मामले में दो नाबालिग भी शामिल थे. उन्हें बाल सुधार गृह नागपुर में भेजा गया था. जहां से वह फरार हो गए थे. उन्हें गोंदिया शहर डी.बी. टीम ने सुनी चौक से कुंभारेनगर मार्ग से हिरासत में लिया गया.
गोंदिया से ढाकणी मार्ग पर स्थित रेलवे सुनी चौक के पास हथियार के साथ लूटने का प्रयास कर रहे श्रीनगर निवासी आरोपी राहुल जसवानी को विगत 3-4 माह पूर्व अन्य आरोपियों के साथ गिरफ्तार किया गया था. उनके खिलाफ शहर थाने में मामला दर्ज किया गया था. इस मामले में 16 व 17 वर्ष के दो विधी संघर्ष बच्चे भी शामिल थे. उन्हें बाल सुधार गृह नागपुर में रखा गया था. उनमें से एक 17 वर्षिय विधि संघर्ष बच्चा पुलिस थाना इमामवाड़ा नागपुर से चोरी के मामले में शामिल एक अन्य 16 वर्षिय बच्चे के साथ फरार होने की जानकारी गोंदिया शहर पुलिस को दी गई. इसी बीच पुलिस निरीक्षक किशोर पर्वते के मार्गदर्शन में डी.बी टीम गश्त पर थी. इस दौरान उन्हें फरार विधि संघर्ष बालक सुनी चौक से कुंभारेनगर मार्ग पर घुम रहे है, ऐसी जानकारी मिली. डी.बी. टीम ने दोनों को हिरासत में ले लिया. उनसे पूछताछ करने पर उन्होंने बाल सुधार गृह से फरार होने की बात कबूल की. दोनों को पुलिस थाना कपील नगर नागपुर को सौंप दिया गया. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे, अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद झा, उपविभागीय पुलिस अधिकारी रोहिणी बानकर के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक किशोर पर्वते, डी.बी. टीम के हवलदार जागेश्वर उईके, कवलपालसिंह भाटिया, सुदेश टेंभरे, सतिश शेंडे, निशिकांत लोंदासे, दीपक रहांगडाले, प्रमोद चव्हाण, रिना चव्हाण, सिपाही दिनेश बिसेन, सुभाष सोनवाने, मुकेश रावते, कुणाल बारेवार, अशोक रहांगडाले ने की.
नागपुर के बाल सुधारगृह से फरार दो नाबालिगों को लिया हिरासत में, गोंदिया शहर डी.बी. टीम की कार्रवाई
RELATED ARTICLES






