मोटरसाइकील भिड़ंत में तीन की मौत, दो घायल

0
708

गोंदिया. रावनवाडी अर्जुनी मार्ग पर 25 नवंबर को दो मोटरसाइकिल की आमने सामने भिड़ंत होने से तीन व्यक्ती की मौत और दो लोग घायल होने की घटना घटित हुई है।
रावनवाडी से अर्जुनी कि और जा रही मोटरसाइकिल और विपरीत दिशा से आ रही दोपहिया वाहन की भीषण भीडत सोमवार‌ को दोपहर 12 बजे रावनवाडी अर्जुनी‌ मार्ग पर होने की वजह से गोरेगांव तहसील के चिचगांव निवासी महेन्द्र ठाकरे 35, मध्यप्रदेश किरनापुर वारा निवासी रेखलाल पटले 50 की घटनास्थल पर तो मंडाला जिले के नैनपुर निवासी की अस्पताल में मौत हो गई। जबकि विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल सवार मध्यप्रदेश के मंडला का क गंभीर घायल है तो एक अन्य भी गंभीर घायल है। दोनों घायलों को शासकीय अस्पताल में इलाज हेतु दाखिल किया गया है। जहां पर उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। मोटरसाइकिल की भिड़ंत इतनी जबरदस्त है कि दोपहिया पर सवार लोगों बुरी तरीके से जख्मी हो गये है और दोनों मोटरसाइकिल के परखजे उड गये है। रावनवाडी थानेदार वैभव पवार के मार्गदर्शन में एपीआई नारवरकर जांच कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here