पिस्तोल व दो जीवित कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार

0
427

गोंदिया. शहर के नेहरू चौक परिसर में संदिग्ध स्थिति में घूम रहे बाजपेई चौक निवासी आरोपी शुभम पुरुषोत्तम हरदिये (28) को पिस्तोल व दो जीवित कारतूस सहित स्थानीय अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया है. उल्लेखनीय है कि आरोपी के खिलाफ हत्या, डकैती, लुटपाट जैसे अनेक गंभीर मामले दर्ज है.
जानकारी के अनुसार, गोंदिया जिले में अवैध हथियारों पर असरदार तरीके से कार्रवाई करने के निर्देश जिला पुलिस अधीक्षक गौरख भामरे द्वारा दिए गए हैं. इसी निर्देश अनुसार स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक पुरुषोत्तम अहेरकर की टीम गोंदिया शहर परिसर में गश्त पर थी. इसी दौरान जानकारी मिली कि गंभीर अपराध करने के उद्देश्य से आरोपी शुभम पुरुषोत्तम हरदीये अवैध हथियार के साथ नेहरू चौक से निर्माणाधीन पुलिया की और घूम रहा है. जानकारी के आधार पर पुरुषोत्तम अहेरकर के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने 22 अप्रैल की रात 9.30 बजे के दौरान नेहरू चौक से जनता पावभाजी के समीप मार्ग पर संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए शुभम दिखाई दिया, जिसकी कमर में पिस्टल जैसी एक वस्तु थी. पुलिस टीम को देखते ही उसने पिस्तोल को मार्ग के किनारे एक कपड़े की दुकान के खड्डे के नीचे छुपा दिया. इस पर पुलिस टीम द्वारा उसे अपने कब्जे में लेकर उसका नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम बाजपेई चौक निवासी शुभम पुरुषोत्तम हरदिये (28) बताया तथा पुलिस को देखते ही कपड़े की दुकान में क्या छुपाया इस पर कड़ाई से पूछताछ किए जाने पर उसने गोलमाल जवाब दिया. जिस पर कपड़ा दुकान पर पंचो के समक्ष तलाशी लिए जाने पर दुकान से पिस्तोल वह दो जीवित कारतूस बरामद किए किए. आरोपी शुभम के पास पिस्तौल संबंधित किसी भी प्रकार के वैद्य दस्तावेज प्राप्त नहीं होने पर शहर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया. जांच शहर पुलिस कर रही है. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गौरख भामरे, अपर पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे के निर्देश व स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक पुरुषोत्तम अहेरकर के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस उपनिरीक्षक राजु मिश्रा, हवलदार महेश मेहर, सोमेंद्रसिंह तुरकर, संजय चौहान, सिपाही संतोष केदार, राकेश इंदुरकर, राम खंडारे ने की है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here