विभिन्न जुए अड्डोंपर छापामार कार्रवाई, 5.59 लाख रुपए का माल जब्त

0
1520

गोंदिया. पुलिस ने विभिन्न जगहों पर चल रहे जुए अड्डोंपर छापामार कार्रवाई करते हुए 18 आरोपियों को
रंगेहाथ पकड़ा है. इन कार्रवाई में कुल 5 लाख 59 हजार 235 रुपए का माल जब्त किया है.
पहली कार्रवाई आमगांव तहसील के ग्राम नंगपुरा इलाके में 28 अगस्त को की गई. नंगपुरा इलाके के सार्वजनिक स्थान पर कुछ लोग बैठकर 52 ताश पत्तों पर हारी जीती का दांव लगा रहे थे. पुलिस तत्काल एक्शन लेकर मौके पर पहुंची जहां झुंड के रूप में बैठकर कुछ युवक जुएं का खेल, खेल रहे थे. मौके से पुलिस ने फड़ व जेब तलाशी में कुल 11 हजार रु. की नगद रकम बरामद करते आरोपी राधे माकर (36), जामवंत मोटघरे (40), संतोष रहांगडाले (42), राजेंद्र पटले (28), जितेंद्र मानकर (29), विजय उके (35), दिनेश रहांगडाले (40 सभी निवासी नंगपुरा आमगांव) को हिरासत में लिया. जुआरियों के खिलाफ फिर्यादी पोसि चोपकर की रिपोर्ट पर आमगांव थाने मामला दर्ज किया गया है. दुसरी कार्रवाई गोंदिया शहर पुलिस ने 29 अगस्त को श्रीनगर इलाके के जय बाबा आईल मिल चौक के पास की गई. यहां 7 आरोपी सार्वजनिक स्थान पर बैठकर 52 ताश पत्तों के सहारे रुपयों पर हारी जीती का दांव लगा रहे थे. पुलिस ने मौके से 33,450 रुपये की नगद रकम, 10 पुराने मोबाइल (कीमत 1,90000 रु), 3 मोटर साइकिल (1 लाख 80 हजार) इस तरह कुल 3 लाख 22 हजार 500 रुपये का माल बरामद करते आरोपी नवीन (34 रा. श्रीनगर), लखन (30 रा. माताटोली), हरीश (37 रा. श्रीनगर), अजय (36 रा. माताटोली), राकेश (32 रा. माताटोली श्रीनगर), भावेश (21 रा. श्रीनगर) तथा जितेश (30 रा. जय बाबा आईल मिल के पास) को हिरासत में लिया. सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. तिसरी कार्रवाई नवेगांवबांध में सार्वजनिक रोड पर की गई. यहां 29 अगस्त को पुलिस ने गोपनीय जानकारी मिलने पर दबिश दी. मौके पर 4 युवक बैठकर 52 ताश पत्तों पर हारी-जीती का दांव लगा रहे थे. पुलिस ने फड़ में 2300 रुप., जेब तलाशी में 4 हजार नगद तथा 3 मोबाइल (19,200 रु) सहित कुल 25 हजार 735 रु. का माल जब्त किया. पकड़े गए आरोपी अशोक जुगादे (59 रा. माहुली मोहल्ला, नवेगांवबांध), विलास लाडे (48 रा. वार्ड क्र. 1 नवेगांवबांध), नरेश तरजुले (49 रा. वार्ड क्र. 1 नवेगांव बांध) तथा नंदकिशोर रजत (रा. भरत पेट्रोल पंप के पास) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here