24 घंटे के अंदर आभूषण व नकद लौटाए, रामनगर पुलिस की कार्रवाई

0
278

गोंदिया. नवरगांवकला निवासी फिर्यादी वसंतकुमार प्रभुजी राऊत (45) ने श्रीराम फायनान्स गांधी चौक, गोंदिया में गिरवी रखे सोने के आभूषण को छुड़ाने के बाद वह किसी काम के लिए पाल चौक रेलटोली में गया. जहां उसकी बैग गुम हो गई. जिसमें 56 हजार रु. कीमत की सोने की अंगूठियां, 10,500 रु. कीमत की सोने की नथ, 28,000 रु. कीमत की डोरला, 21 हजार रु. कीमत की 40 मनी व नकद 6,700 रु. ऐसे 1 लाख 22 हजार 200 रु. की सामग्री थी. फिर्यादी ने इसकी जानकारी रामनगर पुलिस को दी. रामनगर थाने के पुलिस निरीक्षक प्रवीण बोरकुटे के मार्गदर्शन में डी.बी. टीम रवाना हुई. सीसीटीवी फुटेज व परिसर के लोगों से बातचीत करने के बाद गुम बैग हासिल करने में सफलता मिली. पुलिस ने सोने के आभूषण व नकद ऐसे कुल 1 लाख 22 हजार 200 रु. का माल 24 घंटे के अंदर वसंतकुमार राऊत को लौटा दिया. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद झा, उपविभागीय पुलिस अधिकारी रोहिणी बानकर के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक प्रवीण बोरकुटे के आदेश पर पुलिस उपनिरीक्षक अमोल वाघमोडे, हवलदार सुनीलसिंह चव्हाण, सिपाही कपिल नागपुरे, हवलदार राजेश भगत, छत्रपाल फुलबांधे, सिपाही उमेश भानारकर, संदीप घरोटे, श्याम फुंडे ने की.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here