Wednesday, April 22, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedतालाब, शौचालय में छुपाकर रखे पांच लाख रु. के आभूषण जब्त

तालाब, शौचालय में छुपाकर रखे पांच लाख रु. के आभूषण जब्त

गोंदिया. आमगांव तहसील के शिवनी निवासी संजुबाई रामकिशन पाथोडे (39) के घर से अज्ञात आरोपी ने सोने-चांदी के आभूषण चोरी किए थे. जिसकी शिकायत आमगांव थाने में की गई थी. एक महिने तक संदिग्ध आरोपी की हलचल पर नजर रखते हुए आखिरकार उन्हें पकड़ लिया गया. उल्लेखनीय है कि आरोपियों ने सोने-चांदी के आभूषण तालाब परिसर व शौचालय में छुपा कर रखे थे. जब्त किए गए आभूषण की कीमत कुल 5 लाख 1 हजार 10 रु. बताई गई है.
जानकारी के अनुसार, शिवनी निवासी फिर्यादी संजुबाई पाथोडे के घर से सोने-चांदी के आभूषण चोरी होने की शिकायत आमगांव थाने की गई. जिसकी जांच चल रही थी. इसी दौरान संदिग्ध आरोपी की हलचल पर एक महीने तक नजर रखी गई. वहीं आमगांव, गोंदिया परिसर व अन्य जगह के आभूषण व्यावसायिक से पूछताछ की गई व तकनीकी सबुत के आधार पर भोसा निवासी संदिग्ध आरोपी भाग्यश्री संजय मेंढे (26) को हिरासत में लिया गया. उसकी गहनता से पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसका पति संजय तेजराम मेंढे (32) की मदद से आभूषण चोरी करने का अपराध कबुल किया. पुलिस को गुमराह करने का आरोपियों ने काफी प्रयास किया. लेकिन जानकारी के आधार पर आरोपियों द्वारा क्रीड़ा संकुल, ग्राम कामठा के तालाब परिसर व आरोपी के घर के शौचालय में छुपा कर रखे गए सोने-चांदी के आभूषण जब्त किए गए. जब्त किए गए सोने-चांदी के आभूषणों की कीमत 5 लाख 1 हजार 10 रु. बताई गई है. जांच पुलिस निरीक्षक तिरुपती राणे के मार्गदर्शन में हवलदार दुधराम मेश्राम कर रहे हैं. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे, अपर पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे के निर्देश व उपविभागीय पुलिस अधिकारी प्रमोद मडामे के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक तिरुपती राणे, हवलदार दुधराम मेश्राम, असीम मन्यार, सिपाही चेतन शेंडे, नितीन चोपकर, भागवत कोडापे, मिलनसिंग मंजुटे, दिनेश वानखेडे ने की.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments