पुलिस थाने में एम्बुलेंस चालक की आत्महत्या, डुग्गीपार थाने के पार्किंग की घटना 

0
374

गोंदिया. एम्बुलेंस से शव ले जाते समय रिश्तेदारों से विवाद होने पर संबंधित रिश्तेदारों की शिकायत पर डुग्गीपार पुलिस ने तेलंगाना के एम्बुलेंस चालक को रुका कर रखा था. इसी बीच थाना परिसर के पार्किंग में उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. यह घटना 16 फरवरी के सुबह 6 बजे घटित हुई. मृत एम्बुलेंस चालक का नाम शिवा बताया गया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार, 15 फरवरी की रात को एम्बुलेंस चालक शिवा एक निजी एंबुलेंस में तेलंगाना से मध्य प्रदेश एक शव को ले जा रहा था, तभी उसने शराब पी ली. इस वजह से उसकी मृत शव के साथ उपस्थित परिवार वालों से विवाद हो गया. परिजनों ने डुग्गीपार थाने में शिकायत की. इस पर पुलिस ने शव और परिजनों को दूसरी एम्बुलेंस में भेज दिया और चालक के शराब पीने की वजह से उसे एम्बुलेंस समेत डुग्गीपार थाने में रोक लिया. इसी बीच, सोमवार सुबह करीब 6 बजे उसने पार्किंग परिसर में एक पिकअप वाहन के पीछे रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है. पुलिस जांच में पता चलेगा कि शिवा ने पुलिस के एम्बुलेंस रोकने की वजह से आत्महत्या की या किसी और वजह से. मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है. पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे के मार्गदर्शन में इस घटना की जांच चल रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here